ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या ....... होशियारपुर में युवक की हत्या

नशामुक्ति केंद्र के संचालक को स्कॉर्पियो में जाते हुए टांडा रोड पर कुछ युवकों ने घेर कर मारी गोली 

खबरनामा इंडिया (कुलदीप), होशियारपुर, पंजाब 

पंजाब के होशियारपुर में सोमवार को कुछ हलवारो ने 27 वर्षीय युवक को घेर कर गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। सुचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक माहिलपुर वासी अणखवीर सिंह होशियारपुर के माहिलपुर में नशामुक्ति केंद्र का संचालक बताया जा रहा है

जानकारी अनुसार सोमवार शाम अणखवीर अपनी स्कॉर्पियो में अकेले जा रहा था। जब वह टांडा रोड पर पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। हमलावर युवकों ने गाड़ी रुकते ही अणखी पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो प्राथमिक जाँच में ज्ञात हुआ कि मामला पुरानी रंजिश का लगता है। फिलहाल पुलिस ने अणखवीर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवग्रह में भिजवा दिया है। और आरोपिओ पर हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

No comments