ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ..... प्रदेश भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा पर जानलेवा हमला, कार के शीशे तोड़े

- जालंधर से पीछा कर रहे थे हमलावर, टोल प्लाजा पर घेर कर किया हमला, सुरक्षा गार्डो ने बचाया 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 


 पंजाब के जालंधर - पठानकोट नेशनल हाई वे पर स्थित चोलांग टोल प्लाजा पर सोमवार देर शाम पंजाब भाजपा प्रधान अश्व्निी शर्मा पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। अश्वनी शर्मा जालंधर में पंजाब भाजपा की विशेष बैठक में भाग लेकर पठानकोट अपने निवास की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला टोल प्लाजा से गुजरने लगा तो वहां एकदम से कुछ लोगो द्वारा उनकी गाड़ी पर धावा बोल दिया गया। हालांकि, अश्विनी शर्मा को उनके सुरक्षा गार्डो ने बचा लिया और यह कुशल हैं। पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें तुरंत दसूहा के पुलिस स्टेशन ले जाया गया लेकिन घटना स्थल टांडा थाने के अंतर्गत है। इस लिए समाचार लिखे जाने तक उनके बयान दर्ज किये जा रहे है। इस बारे डीएसपी दलजीत सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि बयानों के बाद आरोपिओ पर उचित कारवाही की जायगी।  

इस हमले के बारे में पुलिस को भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने बताया कि जालंधर बाईपास से कुछ गाड़ियां पीछे लगी थी। जिनका संपर्क टोल प्लाजा पर कुछ लोगों से था। वीआईपी लेन से निकलते वक्त कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे आकर नारे लगाने शुरू कर दिए। तत्पश्चात् कुछ शरारती तत्वों ने गाड़ी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसपर मेरी सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने मुझे वहां से बचाते हुए गाड़ी को वहां से निकाला। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह हमला किसानों को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। ताकि शांतिमय आंदोलन को भड़काया जा सके किंतु पंजाब व पंजाबियों को इस षड्यंत्र को समझने की जरूरत है। 

No comments