ब्रेकिंग न्यूज़

15 अक्टूबर से खुलने जा रहा है साइंस सिटी

 खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला 

कोरोना वायरस महामारी के चलते हुए लॉकडाउन दौरान मार्च से पुष्पा गुजराल साइंस सिटी को आम जनता के लिए बंद किया गया था। जो अब सरकार की हिदायतों के अनुसार 15 अक्टूबर से खोला जा रहा है। इस बात की जानकारी साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डॉ नीलिमा जेरथ ने दी है, और बताया कि पंजाब सरकार के गृह विभाग की तरफ से जारी अनलॉक 5 की हिदायतो के अनुसार समाजिक दूरी के नियम की पालना करते हुए साइंस सिटी को खोला जाएगा। इस दौरान covid -19 के सभी नियमो की पालना जिसमे खासकर सामाजिक दूरी के मापदंड अपनाए जा रहे हैं।

No comments