ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रधान पर हमले का मामला...... 20 घंटे बाद भी नहीं हुआ मामला दर्ज

 - डीएसपी बोले .... मामले की जांच चल रही है

- पुलिस की उदासीन कार्रवाई के चलते प्रदेशभर के भाजपाई रोष में

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

सोमवार देर शाम पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा कस्बे में प्रदेश भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा पर जानलेवा हमले के मामले में 20 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले की छानबीन में ही जुटी हुई है और अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस मामले के संबंध में डीएसपी टांडा दलजीत सिंह खक ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की अभी जांच जारी है।

बता दें कि सोमवार शाम टांडा क्षेत्र के चेलांग टोल प्लाजा पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की गाड़ी को रोककर कुछ लोगों ने विरोध जताया था और उन पर हमला बोल दिया था जिसमें उनके सुरक्षा गार्डों ने उनको बचा दिया लेकिन सूत्रों अनुसार उनकी कार के शीशे तोड़कर आग लगाने की कोशिश भी की गई थी। इस मामले में अश्विनी शर्मा द्वारा टांडा थाने में शिकायत देने के बावजूद अभी तक 20 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्यवाही नहीं की गई है। पुलिस की इस उदासीन कार्रवाई के चलते प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ता व नेता रोष जता रहे है। 

No comments