Breaking ....... एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी .. पढ़े क्यों ???
- कोठी बनाने के लिए लिया था लोन, पगार से अधिक जाती थी क़िस्त
खबरनामा इंडिया (विशाल), जालंधर, पंजाब
जालंधर के पुलिस लाइन में रविवार को सुबह पंजाब पुलिस के एक एएसआई द्वारा अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि एएसआई कर्ज के कारण तंग था। और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी अनुसार 40 वर्षीय हीरा लाल वासी होशियारपुर ने गांव पंडोरी में अपनी सारी जमीन जायदाद बेचकर होशियारपुर शहर में कोठी बना ली थी। उसने कोठी पर लोन भी लिया हुआ था और महीने की करीब चालीस हजार किस्त भर रहा था। जितनी उतनी उसकी पगार थी, उससे ज्यादा उसकी किस्तें निकल रही थी। इस वजह से वह मानसिक परेशान था।
जानकारी अनुसार एएसआई हीरा लाल जालंधर पीओ स्टाफ में कार्यरत था और इन दिनों पास के गांव जमशेर खास में अनाज मंडी में किसानों के धरने वाली जगह पर ड्यूटी लगी हुई थी। रविवार सुबह ड्यूटी स्टार्ट होने से पहले वह पुलिस लाइन में क्वार्टर में अकेले ही था। इसी दौरान एएसआई ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी के पिछले हिस्से में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा हीरालाल का खून से लतपथ शव और रिवॉल्वर पड़ी थी।










No comments