ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस शासित राज्य में पुजारी की हत्या पर राहुल व प्रियंका वाड्रा अब खामोश क्यों -- धर्मपाल महाजन, पीयूष मनचंदा

 राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाने वालाे काे कठोर दंड दिया जाने की भाजपा नेताओ की मांग 

खबरनामा इंडिया (गगनदीप), कपूरथला  

कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में एक हिंदू पुजारी को दबंगों ने पेट्रोल डालकर जला दिया, लेकिन किसी कांग्रेसी की आह तक नहीं निकली। हाथरस कांड को लेकर दलित कार्ड खेलने वाले और सिर पर आसमान उठाने वाले राहुल गांधी खुद को जो कौल ब्राह्मण जनेऊधारी कहते हैं। लेकिन एक ब्राह्मण पुजारी की मौत के बाद भी शोक संतृप्त परिवार के लिए घटनास्थल पर जाना तो दूरउनके मुख से संवेदना भरे दो शब्द नहीं नहीं निकले है। उक्त शब्द भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल महाजन  एडवोकेट पीयूष मनचंदा ने संयुक्त रूप से कहे है। 

राजस्थान के करौली जिले के बूकना गांव में दबंगों द्वारा मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या राहुल या प्रियंका गांधी करौली भी जाएंगेजहां जहां भाजपा सरकार है वहां जाकर हो हल्ला मचाने वाले राहुल-प्रियंका को लेकर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल महाजन  एडवोकेट पीयूष मनचंदा ने संयुक्त रूप से कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा करौली (राजस्थानजा रहे हैंकिसी ने सुना तो जरूर बताना। राहुल कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों में साधु-संतों की हत्या पर खामोश क्यों हैं

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी या कांग्रेस के अन्य नेता किसी साधु-संत की हत्या या उनके साथ हो रही लगातार क्रूर घटनाओं पर उनके घर नहीं जाते। किसी को खरोंच भी जाए और पता चल जाए कि वह अल्पसंख्यक समुदाय का व्यक्ति है तो पूरी कांग्रेस पार्टी ही उसके घर पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को साधु-संतों के खिलाफ हो रहे अत्याचार दिखाई नहीं देते। कपूरथला भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल महाजन और एडवोकेट पीयूष मनचंदा ने पुजारी की हत्या मामले में गहरा दुख जताते हुए कहा करौली जिले के सपोटरा में मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार देने के मामले की वह निंदा करते है। 


No comments