ब्रेकिंग न्यूज़

ATM में लूट .... एसबीआई के ATM को गैस कटर से काट 19.70 लाख लुटे, सीसीटीवी कैमरे पर किया स्प्रै

- रोपड़ के नूरपुर बेदी में देर रात सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर मात्र 15 मिनट में लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम 
- प्रोफेशनल लुटेरों द्वारा वारदात को दिया अंजाम, फॉरेंसिक टीम को मौके से मिले अहम सबूत   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो।  पंजाब 

पंजाब के रोपड़ के क्षेत्र नूरपुर बेदी में देर रात को एसबीआई के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर लुटेरों ने 19 लाख 70 हजार रुपए लूट की हैंं। बताया यह जाता है कि वारदात से पहले लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरोंं पर स्प्रे कर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस ने मौके पर पहुँच जाँच शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गांव बजरूड़ में लगी SBI की एटीएम में हुई लूट की घटना देर रात 1:55 से 2:10 के बीच सिर्फ 15 मिनट में ही अंजाम दी गई है। और स्तिथि से लगता है कि यह किसी प्रोफेशनल गैंग का काम है। वीरवार रात को चोरों ने गैस कटर से पहले एटीएम के शटर को काटा और फिर एटीएम काटकर उसमें पड़ी 19.70 लाख की नकदी को लूट कर ले गए।

बैंक कर्मचारियों के अनुसार ATM में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सुरक्षाकर्मी तैनात रहता है। और रात को एटीएम के शटर को ताला लगाकर बंद कर दिया जाता है। वहीँ मोके पर मौजूद एएसआई जसवंत सिंह के अनुसार बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरों पर सप्रे कर दिया था। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। जिसके आधार पर जाँच की जा रही है। 

No comments