Breaking news.... कृषि बिलों के विरोध में राज्यपाल से मिलने जा रहे अकाली नेताओं पर जीरकपुर में लाठीचार्ज
- सुखबीर बादल व मजीठिया सहित कई सीनियर नेताओ को लिया हिरासत में
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि कानूनो के खिलाफ किसानों के पक्ष में किसान मार्च दौरान चंडीगढ़ राज्यपाल से मिलने जा रहे अकाली नेताओं और वर्करों को जीरकपुर में बेरिकेट्स लगाकर रोका गया और अकाली वर्करों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस को लाठीचर्ज भी करना पड़ा।
बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने वीरवार को कृषि कानून के विरोध में विशाल किसान मार्च का आयोजन किया था। जिसमें पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों से अकाली वर्कर तथा नेता एकत्र होकर एक काफिले के रूप में चंडीगढ़ गवर्नर पंजाब सी मिलने पहुँचे थे। इस किसान मार्च का नेतृत्व शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कर रही हैं। चंडीगढ़ पहुंच कर इन लोगों ने राज्यपाल से मिलकर कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन राज्यपाल बीपी सिंह बदनोर को सौंपना था। लेकिन चंडीगढ़ पंजाब के बॉर्डर जीरकपुर में बैरिकेट्स लगाकर सुबह से ही पुलिस तैनात की हुई थी। और देर शाम जब अकाली वर्करों का काफिला वहां पहुंचा तो उन्हें रोक लिया गया। जिस दौरान वर्करों की पुलिस से गहमागहमी हुई, और पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। सूत्रों की माने तो इस दौरान काफिले को लीड कर रहे सुखबीर सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल व मजीठिया सहित कई सीनियर नेताओ को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया।










No comments