ब्रेकिंग न्यूज़

आत्माहत्या .... एक सप्ताह पहले घर से गए पंजाबी शायर का शव धार्मिक स्थान में पेड़ से लटकता मिला

- एक सप्ताह पहले घर से कपड़े और पैसे लेकर गया था, पत्नी से तलाक, पिता और भाई की मौत के बाद से था परेशान 

खबरनामा इंडिया (कुलदीप) , होशियारपुर, पंजाब 


पंजाब के होशियारपुर में रविवार को एक पंजाबी शायर का शव एक धार्मिक स्थान में पेड़ से लटकता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक शायर व लेखक जगदीप बब्बा एक सप्ताह पहले घर से गया था। परिजन यह भी कि वह पत्नी से तलाक, पिता और एक भाई की मौत के बाद से अक्सर परेशान रहता था। घटना की सुचना के बाद थाना मेहटियाना पुलिस ने मोके पर पहुँच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर में रखवा दिया है। और सोमवार सुबह उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानो के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई कर दी है।

जानकारी अनुसार होशियारपुर के गांव ईसपुर में रविवार को सुबह एक धार्मिक स्थान के अंदर लगे पेड़ से एक शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस चौकी अजनोहा को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। प्राथमिक जाँच में मृतक की पहचान जगदीप बब्बा 44 वर्ष वासी बड़ेसरों हाल निवासी पंजोड़ के रूप में हुई है। मृतक पंजाबी का शायर व लेखक भी था। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता एक सप्ताह पहले घर से अपने कपड़े और 700 रुपए लेकर कही गए थे। और वह अक्सर ही घर से बाहर रहते थे। सुबह उनके शव की जानकारी गांव ईसपुर के लोगों द्वारा मिली। 

वहीँ पारिवारिक सदस्यों के अनुसार कुछ वर्ष पहले उसका अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया था। और वह अपनी माता और बेटे के साथ अपना पैतृक गांव बड़ेसरों छोड़कर गांव पंजोड़ में रहने लगा था। पत्नी से तलाक, पिता और एक बड़े फौजी भाई की मौत के बाद वह अक्सर परेशान रहता था।


No comments