ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस की खेती बचाओ यात्रा .... अंबानी और अडानी देश के अन्न पर कब्जा करना चाहते है - राहुल

- किसान के मुद्दों के साथ नोटबंदी और जीएसटी पर भी केंद्र को राहुल ने आड़े हाथो लिया 

तीन कृषि कानूनों के जरिये केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। संगरूर, पंजाब 

अडानी और अंबानी देश के अन्न पर कब्जा करना चाहते हैं उक्त शब्द कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार द्वारा बनाये नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस की खेती बचाओ यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को भवानीगढ़ की अनाज मंडी में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहे है और बताया कि आज मसला किसान और मजदूर का नहीं रहा बल्कि पूरे देश का हो गया है। अडानी और अंबानी के साथ मिलकर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों के जरिये खासकर किसानों की आजादी को छीनने की कोशिश की जा रही है। उनकी यह कोशिश कांग्रेस कभी पूरी नहीं होने देगी।

बता दे कि कांग्रेस की खेती बचाओ यात्रा में किसानों, मजदूरों और आढ़तियों की एकता पर जोर दिया जा रहा है। सोमवार को यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत से पहले रैली में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और अन्‍य नेताओं के साथ हरियाणा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तो आए हुए थे। लेकिन पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू नहीं आये जिसकी चर्चा होती रही। कियोंकि रविवार को हरीश रावत उन्हें उनके घर से लेकर आये थे। 

दूसरी तरफ राहुल गांधी ने सोमवार को भवानीगढ़ की अनाज मंडी में दिए भाषण में किसान के मुद्दों के साथ नोटबंदी और जीएसटी को भी केंद्र सरकार को आड़े हाथो लिया। उन्‍होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने देश के लोगों व अर्थव्‍यवस्‍था को बहुत नुकसान पहुंचाया है। नोटबंदी बड़ा घोटाला था। अब तीन कृषि कानूनों के जरिये केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। 

सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए पंजाब विधानसभा की बैठक बुलानी पड़े या सुप्रीम कोर्ट जाना पड़े हम हर कदम उठाएंगे। अगर अडानी और अंबानी आए तो आज जो हाल मक्की की हो रही है। वही हाल गेहूं और चावल की हो जाएगी। आढ़ती और किसान के 60 साल पुराने रिश्ते को खत्म किया जा रहा है।



No comments