ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ..... एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह ने 3 कर्मिओ को किया सस्पेंड, वेरिफिकेशन के नाम पर मांगी थी डेढ़ लाख रिश्वत

- इमीग्रेशन कंसलटेंसी कंपनी खोलने वालो से वेरीफिकेशन के लिए मांगे थे रुपए, एसएसपी को शिकायत के बाद हुई कारवाही 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मोहाली, पंजाब 

पंजाब के मोहाली में रिश्वत मांगने के आरोप में 3 पुलिसकर्मियों को एसएसपी सतिंदर सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि इन्होने एक नई कंपनी की वैरिफिकेशन के लिए मालिकों से डेढ़ लाख रुपए की कथित रिश्वत की मांग की थी। उसके बाद कंपनी के मालिक ने एसएसपी सतिंदर सिंह से शिकायत कर दी। एसएसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह पन्नू ने सेक्टर-70 में इमीग्रेशन कंसलटेंसी कंपनी स्थापित की है और उसके लाइसेंस के लिए उन्होंने अप्लाई किया था। पन्नू ने अपनी शिकायत में बताया कि बीच में लॉकडाउन लग गया और उनकी वेरिफिकेशन का काम बीच में ही लटक गया और अब लॉकडाउन खुला तो एक अक्टूबर को उनके ऑफिस में मटौर थाना से सुनील कुमार आए और 20 हजार रुपयों की मांग की। जिसे उन्होंने देने से मना कर दिया। उसके बाद उसने एएसआई दौलत कुमार को बुलाया। जिसने एक दिन में लाइसेंस बना कर देने के लिए डेढ़ लाख की मांग की। इन हालतो में मालिक गुरदेव सिंह पन्नू ने एसएसपी मोहाली से शिकायत कर दी। एसएसपी ने शिकायत के आधार पर 3 कर्मिओ दौलत कुमार, सुरिंदर कुमार और सुनील कुमार को सस्पेंड कर जाँच के आदेश दे दिए है।  

No comments