ब्रेकिंग न्यूज़

माहौल बिगाड़ने की कोशिश ...... अब बंगा में लिखे मिले खालिस्तानी नारे

किसी भी सूरत में प्रदेश का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे - पुलिस का दावा 

खबरनामा इंडिया (नरिंदर कपूर), बंगा, पंजाब 

पंजाब के नवांशहर के बंगा क्षेत्र में अब साइनबोर्ड पर और शहरी क्षेत्र में निर्माणाधीन रोड के पिलरों पर खालिस्तान-2020 के नारे लिखे मिले हैं। बता दे कि 14 अगस्त को मोगा से शुरू हुई इस तरह की कई घटनाये प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घट चुकी है। जिसके द्वारा प्रदेश का माहौल बिगड़ने की कोशिश की जा रही है। बंगा की घटना के बाद भी पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों की पहचान की कोशिशें शुरू कर दी।

जानकारी अनुसार बंगा ब्लॉक के गांव मजारी में नेशनल हाईवे पर लगे साइनबोर्ड रूपनगर-बंगा पर खालिस्तान और बंगा शहर में निर्माणाधीन एलीवेटिड रोड के कुछ पिलरों पर खालिस्तान-2020 और खालिस्तान के नारे वीरवार को लिखे मिले। इन खलिस्थानी नारों से बंगा और आसपास के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का मानना है कि नारे लिखने वाले लोगो ने जिस तरह से नारे लिखे हैं। उससे लगता है कि उनको पुलिस या प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। 

इस बारे में बंगा के डीएसपी जीपी सिंह के अनुसार जैसे ही यह मामला उनके ध्यान में आया तो उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसपी बलविंद्र सिंह ने भी खुद मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। जीपी सिंह का दावा है कि जल्द ही नारे लिखने वालों को काबू कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और किसी भी सूरत में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। 

बता दे कि पंजाब के कई हिस्सों में खालिस्तानी झंडे लहराए जाने की घटनाएं घट चुकी हैं। जिसमे सबसे बड़ी मोगा में 14 अगस्त को घटी थी जब डीसी दफ्तर पर लगे राष्ट्रिय ध्वज की बेदअबी कर कुछ लोगो द्वारा खालिस्तानी झंडा फहराकर वीडियो वायरल किया था। उक्त मामले में तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया था। और इसमें यह भी खुलासा हुआ था कि आरोपिओ के आंतकवादीओ से संबंध है। यह भी बता दे कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खालिस्तानी समर्थको को उकसाते हुए ऐलान किया था कि 15 अगस्त को जो शख्स लाल किले पर खालिस्तानी झंडा फहराता है। तो उसे सवा लाख डॉलर दिए जाएंगे। अगर कोई सरकारी दफ्तर पर झंडा फहराता है तो उसे ढाई हजार डॉलर दिए जाएंगे।



No comments