ब्रेकिंग न्यूज़

राहत की खबर .... कपूरथला शहर से एक सहित जिले में 29 नए मरीज, 2 की मौत, रिकवरी रेट 86.3 %

- पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 86 .3 % पर, 3137 मरीज ठीक हुए, डेथ रेट 4.12  

- प्रकाश एवेन्यू और पीटीयू से एक एक, भुलत्थ से 4, और फगवाड़ा से 9 पॉजिटिव

- 20 एंटीजन, और 9 अन्य लेब से पॉजिटिव 

- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब में कई माह से कोरोना संकट के दौरान कपूरथला जिले में कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब कुछ दिनों से राहत दिख रही है। बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 29 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 50 पॉजिटिव आये थे। वहीँ राहत की बात यह भी है कि आज जिले में दो संदिघ्ध मरीजो की मौत हुई है। और जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हुआ है। वहीँ डेथ रेट भी कम होकर अब 4.12 पर आ गया है। 
आज प्राप्त रिपोर्ट्स में 20 एंटीजन और 9 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए  स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट व कुछ को नियमो के आधार पर होम आइसोलेट किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।  


स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे प्रकाश एवेन्यू और पीटीयू से एक एक, ढिलवां से 3, भुलत्थ से 4, और फगवाड़ा से 9 पॉजिटिव है।  
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3634 पॉजिटिव मरीज है। और अब 437 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3137 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 41 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 150 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  



- आज जिले में दो संक्रमित मरीजो की हुई मौत   
बताने योग्य यह भी है कि बुधवार को जिले में दो संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। जिनमे 65 वर्षीय व्यक्ति वासी नसीराबाद की पीजीआई चंडीगढ़ में व 70 वर्षीय महिला वासी नंगल लुबाना की जीएमसी पटियाला में इलाज़ दौरान मौत हुई है। 

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ......... 




No comments