दर्दनाक ...... पत्नी की मौत से परेशान रिक्शा चालक ने 3 मासूम बच्चों की हत्या कर, की खुदकुशी
- रिश्तेदारों से भी खफा था युवक, सुसाइड नोट लिखा - घर बेचकर पैसे गुरुद्वारा साहिब में दे देना
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। बठिंडा, पंजाब
पंजाब के बठिंडा में वीरवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई है जिसमे गांव हमीरगढ़ वासी एक रिक्शा चालक ने अपने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया यह भी जा रहा है कि एक माह पहले उसकी पत्नी की मौत हुई थी जिससे वह परेशान था और अपने कुछ रिश्तेदारों से भी नाराज था। वहीँ मौके से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि "मैं अपनी पत्नी के बिना नहीं रह सकता। उसकी मौत के बाद मेरा जीना मुश्किल हो गया है और अब उसी के पास जा रहा हूं। मेरे मरने के बाद किसी भी रिश्तेदार को एक तिनका भी मत उठाने देना। गेहूं और सारे सामान के अलावा घर बेचकर गुरुद्वारे में दे दिया जाए। सुचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी अनुसार मृतक 35 वर्षीय बेअंत सिंह रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पाल रहा था। उसकी पत्नी लवप्रीत कौर की लगभग एक माह पहले कैंसर के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था और आज इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। उसने अपने बच्चों 7 साल के प्रभजोत सिंह, 3 साल की बेटी खुशप्रीत कौर और सवा साल की बेटी सुखप्रीत कौर को मरने के बाद खुद आत्महत्या कर ली हैं। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों शवों को फंदे से उरवाकर रामपुरा सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार घटना स्थल से 8 पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमे मृतक ने न सिर्फ मरने के लिए मजबूर होने की कहानी लिखी। वहीँ यह भी जिक्र किया है कि उसके घर और घर के सारे सामान को बेचकर गुरुद्वारे में दान कर दिया जाए। उसने यह भी लिखा कि मुश्किल समय में मेरा और मेरे परिवार का किसी ने साथ नहीं दिया। इसलिए किसी भी रिश्तेदार को यहां से एक तिनका भी नहीं उठाने देना। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










No comments