स्कॉलरशिप घोटाले का मामला .... भाजपा नेताओ ने साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ चक्का जाम कर नारेबाजी की
खबरनामा इंडिया (गगनदीप), कपूरथला
भारतीय जनता पार्टी जिला कपूरथला के प्रधान राकेश दुग्गल के दिशा निर्देशों अनुसार एससी मोर्चा जिला कपूरथला के प्रधान बलविंदर सिंह राईयावाल की अध्यक्षता में अमृतसर रोड नजदीक हनुमान मंदिर में कांग्रेस के मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ चक्का जाम कर नारेबाजी की गई। इस मौके निर्मल सिंह नाहर पंजाब उप प्रधान एससी मोर्चा, बलविंदर सिंह राईयावाल इन नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप द्वारा पंजाब के केबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पंजाब सरकार द्वारा 64 करोड़ के लगभग दलित बच्चों का अधिकार छीनने पर इस भ्रष्टाचार मंत्री पुरजोर शब्दों में निंदा की। इस मौके मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन, जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, पंजाब कार्यकारी सदस्य यश महाजन, जगदत्त ऐरी, उमेश शारदा, मनू धीर, जिला उप प्रधान अशोक माहला, पवन धीर आदि ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष धर्मपाल महाजन का बहुत योगदान रहा है।
इस अवसर पर आकाश कालिया, राजेश पासी, बलविंदर सिंह, धर्मवीर बोबी, नरेश सेठी, अनिल शर्मा, बाऊराम, हिंद भूषण, प्रेम अग्रवाल, सुशील भल्ला, अशोक धीर, अश्वनि तुली, एडवोकेट पियूष मनचंदा, सुखविंदर जिम्मी, सुखजिंदर सिंह, एडवोकेट पंकज शर्मा,एडवोकेट कमलदीप कपूर,एडवोकेट अमन पुरी, मलकीत सिंह, कुमार गौरव महाजन, दिनेश आनंद, निखिल पुरी, सतीश कटािरया, अमन वालिया, अश्वनि महाजन, राकेश महाजन, सर्बजीत सिंह बंटी, मिंटा, धर्मवीर सोना, दािनश, रजिंद्र सेठी, विकास सिद्धी, विशाल सहोता, मनोहर लाल, शक्ति सिंह, रजिंदर, अवनीश, कपिल हनी, रवि मेहरा, सौरव मेहरा, विशविंदर चड्ढा, किशन लाल, घन्हैया लाल, अमन वालिया, सुनील कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद थे।










No comments