ब्रेकिंग न्यूज़

सुशांत सिंह मौत से जुड़ा ड्रग्स का मामला ... शर्तो के आधार पर मिली रिया को जमानत

- जेल से रिहा होने के बाद रिया को पासपोर्ट भी जमा करना होगा

 खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मुंबई 

सुशांत सिंह राजपूत मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को बुधवार को जमानत मिल गई है। हालांकि उनके भाई शौविक की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। इन सभी को  सुशांत से जुड़े ड्रग्स के मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले पर सुनवाई की थी, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 8 सितंबर के बाद से ही रिया चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत में मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं।

माननीय अदालत ने रिया चक्रवर्ती को 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। कोर्ट ने कहा है कि रिया को 10 दिनों में एक बार पुलिस स्टेशन जाकर हाजिरी लगानी होगी और जेल से रिहा होने के बाद अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा। अदालत ने कहा कि वह बिना अनुमति के विदेश यात्रा पर नहीं जा सकती हैं। और मुंबई छोड़न से पहले जांच अधिकारी को सूचित करना होगा।

No comments