ब्रेकिंग न्यूज़

आंतकिओ पर कारवाही ..... जम्मू कश्मीर के शोपियां में 3 आंतकिओ को सेना ने मार गिराया

- कल देर शाम शुरू किया सर्च अभियान सुरक्षा बलों पर गोलिया चलाने के बाद मुठभेड़ में हुआ तब्दील  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रात से चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादी तो पहले ही मारे गए जबकि बुधवार सुबह तीसरे आतंकवादी को भी सेना के जवानो ने ढेर कर दिया गया है। फ़िलहाल ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है।

पुलिस के प्रवक्ता अनुसार आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम जैनापोरा इलाके के सुगान गांव में तलाशी अभियान शुरू किया था। जिसमे अभी तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं, और सर्च ऑपरेशन जारी है।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि 12 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। मरे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। और उनके संगठन के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।


No comments