ब्रेकिंग न्यूज़

गैंगरेप ....... दो कार सवारो पर नाबालिग को किडनेप कर गैंगरेप का आरोप, मां की शिकायत पर मामला दर्ज

पीड़ित लड़की बोली -- गाड़ी में उसे किडनैप किया, फिर कुछ याद नहीं

मोहाली के मटौर थाना पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

पंजाब के मोहाली में थाना मटौर पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को किडनेप के बाद गैंगरेप के आरोप में दो अज्ञात के खिलाफ धारा 376 किडनैपिंग तथा पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सम्बन्धित पुलिस ने जिला अदालत में पीड़िता के164 के तहत बयान भी दर्ज करवा दिए हैं। और पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी केमरो की जाँच कर रही है। 

विभागीय सूत्रों के अनुसार पीड़ित लड़की की मां ने मटौर थाना में शिकायत दी कि फेज 3ए में उनकी बेटी को 2 अज्ञात कार सवारो ने किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया और फेंक कर चले गए। पुलिस ने जब गैंगरेप की बात सुनी तो तुरंत पीड़ित की मां के बयानों पर फ़िलहाल मामला दर्ज कर लिया। लेकिन कई तथ्य संदेह पैदा कर रहे है।   

और पुलिस पुलिस की जांच कई तथ्यों पर चल रही है वैसे अभी तक मालूम नहीं चल पाया है कि कार सवार कौन थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 15 मिनट में पूरी घटना को अंजाम दिया। यह भी जांच का विषय है कि 15 मिनट में आखिर कैसे वारदात को अंजाम दिया गया। सूत्र यह भी बताते है कि पुलिस ने जब पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया तो उसमें रेप की पुष्टि नहीं हुई। वहीँ यह बात भी समाने आई है कि पीड़ित को भी नहीं मालूम कि गाड़ी में बिठाने के बाद आरोपी उसे कहां लेकर गए ?


No comments