दरिंदगी ....... अब राजस्थान के चूरू में 19 वर्ष की लड़की के साथ गैंगरेप
- 7 लोगों ने पीड़िता से पहले रायगढ़ में, फिर जयपुर में किया गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया केस
देशभर में बालिकाओ के साथ गैंगरेप के मामले थमने की बजाये दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है।. हाथरस में दलित लड़की के साथ गैंगरेप का मामला अभी शांत नहीं हुआ है और अब राजस्थान के चूरू में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ सात लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय लड़की को अगवा करके उसे एक सप्ताह तक एक जगह पर कैद रखा गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया. हैरान करने वाली बात तो यह है कि पीड़िता को जयपुर के साथ-साथ रायगढ़ जैसे अलग-अलग जगहों पर हैवानियत का शिकार बनाया गया है।
जानकारी अनुसार पीड़ित लड़की ने परिवार के साथ बहस होने के बाद कथित तौर पर अपना घर छोड़ दिया था। घटना के बाद 1 अक्टूबर को लड़की को रेस्क्यू किया गया और वह फिर अपने परिवार से मिली। इसके बाद 5 अक्टूबर को लड़की ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने यह आरोप लगाया कि उसके साथ 7 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। जिनमें से वह तीन आरोपिओ को जानती है। जाँच अधिकारी के अनुसार पीड़ित उन तीन आरोपिओ को पिछले एक साल से जानती है।










No comments