आत्महत्या ....... सेक्टर 24 में पेड़ से लटका अज्ञात का शव मिला
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। चंडीगढ़
सेक्टर 24 में रेलवे ब्रिज के पास झाड़ियों में शुक्रवार को एक पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटकता हुआ मिला है। उक्त लेबर क्लास व्यक्ति की उम्र लगभग 55 वर्ष की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को फंदे से उतार कर जीएमसीएच-32 पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे सेक्टर 24 वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि रामदरबार के पास रेलवे ब्रिज केनजदीक झाड़ियों में पीले रंग के कपड़े से एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस के अनुसार फंदे से लटके व्यक्ति की उम्र करीब 55 साल की है और दिखने में वह लेबर टाइप लग रहा है। हालांकि शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।










No comments