निगम चुनावों को लेकर कपूरथला के भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना से किया विचार-विमर्श
- निगम चुनावो में शहर के सभी 50 वार्डो में भाजपा प्रतिनिधि जीत हासिल करेंगे
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला / होशियारपुर
प्रदेश में आने वाले नगर निगम चुनाव को देखते हुए कपूरथला मंडल के अध्यक्ष धर्मपाल महाजन व उनके साथी कुछ नेताओं ने कपूरथला के चुनाव प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना से बुधवार को उनके निवास पर विशेष भेंट कर चुनावों की रणनीति और इन चुनावो में जीत हासिल करने बारे विचार विमर्श किया गया। और प्रदेश में संगठन को ओर भी मजबूत करने बारे भी कुछ मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कपूरथला भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल महाजन ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर और संगठन की मजबूती को लेकर सभी कार्यकर्ता व नेता प्रयतनशील है। और आगामी चुनावों में विजय हासिल करने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसी संबंध में कपूरथला के चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना से उनके निवास स्थान पर बुधवार को विशेष बैठक की गई। औरचुनावो की रणनीति के साथ साथ कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा भी हुई। महाजन ने दावा किया है कि निगम चुनावो में कपूरथला शहर के सभी 50 वार्डो में अपने प्रतिनिधि चुनाव मैदान में उतारेंगे। और जीत हासिल करेंगे। इस बैठक में उनके साथ पवन धीर जिला उप अध्यक्ष, पूर्व जिला प्रधान आकाश कालिया व युवा भाजपा मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट पियूष मनचंदा भी मौजूद थे।










No comments