ब्रेकिंग न्यूज़

राजनीतिक आक्रोश..... भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हमले से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष

धरना देख कर बोले..... पंजाब सरकार की है साजिश 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला 

सोमवार को देर शाम पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले को लेकर पार्टी के समूह कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। और दूसरी तरफ 1 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की गई है। इस रोष के चलते कपूरथला जिला अध्यक्ष राकेश दुग्गल के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में मंगलवार को रोष धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता व समूह कार्यकर्ता भी शामिल हुए। 

धरने पर बैठे नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले को पंजाब सरकार की साजिश करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला सुनियोजित ढंग से किया गया है। किसानों को गुमराह करने वाले भी कांग्रेस के नेता ही है और प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना चाहते हैं।

इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शारदा, यज्ञ दत्त, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पासी, यश महाजन, महामंत्री डॉक्टर रणवीर कौशल, चेतन सूरी, एडवोकेट चंद्र शेखर, एडवोकेट पीयूष मनचंदा, अशोक माहला, पवन धीर, जगदीश शर्मा, शाम सुन्दर अग्रवाल, आकाश कालिया, संदीप वालिआ, कुमार गौरव, सुशिल भल्ला, निर्मल सिंह नाहर, बलविंदर सिंह, अश्वनी तुली, यादविंदर पासी, करनैल सिंह, ओम प्रकाश डोगरा, धर्मपाल शारदा, पंकज शर्मा, रजत नंदा दर्शन शर्मा, गुरमीत कुमार, राजेश मनन, सुखजिंदर जिम्मी, राजेश शर्मा, राजिंदर सेठी, नरेश सेठी, कपिल हनी, निखिल पूरी, सरबजीत बंटी और विक्की वालिआ मौजूद थे। 

No comments