कोरोना से हल्की राहत .... प्रकाश एवेन्यू से एक युवक सहित 14 नए मरीज, 2 की मौत, रिकवरी रेट 88.86 %
- पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 88.86 % पर, 3383 मरीज ठीक हुए, डेथ रेट 4.22
- आरसीएफ, आदर्श नगर, प्रकाश एवेन्यू से एक एक पॉजिटिव
- 6 एंटीजन, एक ट्रू नेट और 7 अन्य लेब से पॉजिटिव
- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में कई माह से कोरोना संकट के दौरान कपूरथला जिले में कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब कुछ दिनों से हल्की राहत दिख रही है। मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 14 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 28 पॉजिटिव आये थे। आज जिले में एक संदिघ्ध मरीज की मौत हुई है। वहीँ राहत की बात यह भी है कि जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हुआ है। वहीँ डेथ रेट भी अब 4.22 पर आ गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट्स में 6 एंटीजन, एक ट्रू नेट और 7 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट व कुछ को नियमो के आधार पर होम आइसोलेट किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरसीएफ , आदर्श नगर, प्रकाश एवेन्यू व माधो झंडा से एक एक और फगवाड़ा से एक पॉजिटिव है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3807 पॉजिटिव मरीज है। और अब 257 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3383 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 32 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 161 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
- आज जिले में 2 संक्रमित मरीज की हुई मौत
बताने योग्य यह भी है कि मंगलवार को जिले में 2 संकर्मित मरीज की मौत हुई है। 65 वर्षीय वासी नंगल खेरा की घर में व 80 वर्षीय व्यक्ति वासी मिआनी बाकरपुर की जीएमसी अमृतसर में इलाज़ दौरान मौत हुई है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ........













No comments