प्यार में खुदकुशी..... ढोली युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
- जिस लड़की से करता था प्यार उसके परिजनों ने पुलिस में पकड़वाया था, सुसाइड नोट में लड़की के घरवालों को ठहराया जिम्मेदार
खबरनामा इंडिया (ईशान पुरी), लुधियाना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना में शनिवार को ई डब्लयू एस कॉलोनी वासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर है। मृतक के परिजनों के अनुसार वह जिस लड़की से प्यार करता था, उसके घरवालों ने पुलिस में शिकायत कर उसको पकड़वाया था। और एक दिन पहले शुक्रवार को वह छूट कर आया था। सुचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे लड़की के परिवार वालो को जिम्मेदार ठहराया है।
जानकारी के अनुसार ईडब्ल्यूएस कॉलोनी वासी शिवम अपने पिता के साथ समारोह में ढोल बजाने का काम करता था। मृतक शिवम युवक की मां के अनुसार शिवम किसी लड़की के साथ प्यार करता था मगर लड़की वालों को यह रिश्ता नापसंद था।पिछले हफ्ते लड़की के माता-पिता ने शिवम के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को जब है घर आया तो काफी परेशान लग रहा था। आज शनिवार सुबह शिवम ने पंखे के साथ रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। फ़िलहाल पुलिस की जाँच जारी है।
No comments