ब्रेकिंग न्यूज़

महिला पुलिस द्वारा ब्लैकमेलिंग का मामला ...... होटल के कमरे में सुसाइड करने वाले युवक की पत्नी ने भी की आत्महत्या

- मृतक की पत्नी ने देर रात घर की छत पर लगी ग्रिल से फंदा लगाया 

- ब्लकमेलर महिला सब इंस्पेक्टर ने युवक से ऐंठे थे 18 लाख 

खबरनामा इंडिया ( माझा इंचार्ज ), अमृतसर, पंजाब 

पंजाब के अमृतसर में एक महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा की गई कथित ब्लैकमेलिंग के चलते होटल के कमरे में एक दिन पहले ख़ुदकुशी कर चुके सुनार की पत्नी ने भी अब फंदा लगाकर आत्मंहत्या कर ली है। पुलिस ने फ़िलहाल ब्लैकमेल करने वाली महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक  गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बता दे कि शनिवार दोपहर बाद बटाला रोड पर एक होटल के कमरे में गांव नवां पिंड वासी 42 वर्षीय विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। और मोके से मिले सुसाइड नोट और सूचना के बाद मौके पर पहुंची उसकी पत्नी सुखबीर कौर के बयान के आधार पर खुलासा हुआ था कि मृतक विक्की के अपने ही गांव वासी सब इंस्पेक्टर संदीप कौर के साथ संबंध थे और इसी कारण वह विक्की की ब्लैकमेल कर रही थी। और अभी तक उससे 18 लाख रुपए ऐंठ चुकी थी। 

शुरुआती जांच में मृतक विक्की द्वारा लिखे डेढ़ पेज के सुसाइड नोट में उसने अपनी परेशानी का कारण लिखा था और यह भी लिखा कि यह महिला सब इंस्पेक्टर संदीप कौर से तंग आकर जान दे रहा है। उसकी मौत के लिए संदीप कौर ही जिम्मेदार है।

पुलिस इस मामले की अभी जांच कर ही रही थी कि देर रात विक्रमजीत सिंह की पत्नी सुखबीर कौर ने भी घर की छत पर लगी ग्रिल के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विक्रमजीत के पिता सविंदरजीत सिंह के अनुसार कई वर्ष पहले विक्रमजीत की पत्नी सुखबीर कौर और आरोपी संदीप कौर एक निजी स्कूल में साथ पढ़ाती थी। उसी समय विक्रमजीत संदीप कौर के जाल में फंस गया। उसके बाद संदीप कौर पंजाब पुलिस में भर्ती हो गई।

No comments