ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना से हल्की राहत .... आरसीएफ से 3 सहित 19 नए मरीज, 2 की मौत, रिकवरी रेट 86.85 %

 - पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 86.85 % पर, 3276 मरीज ठीक हुए, डेथ रेट 4.18  

- एक महिला सहित आरसीएफ से 3 व सुल्तानपुर लोधी से 3 पॉजिटिव

- 7 अमृतसर लैब, 1 एंटीजन, एक ट्रू नेट और 10 अन्य लेब से पॉजिटिव, 447 नेगेटिव 

- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब में कई माह से कोरोना संकट के दौरान कपूरथला जिले में कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब कुछ दिनों से हल्की राहत दिख रही है। रविवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 19 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 37 पॉजिटिव आये थे। आज जिले में दो संदिघ्ध मरीजो की मौत हुई है। वहीँ राहत की बात यह भी है कि जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हुआ है। वहीँ डेथ रेट भी अब 4.18 पर आ गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट्स में 7 अमृतसर, 1 एंटीजन, एक ट्रू नेट और 10 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट व कुछ को नियमो के आधार पर होम आइसोलेट किया जा रहा है। 



स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरसीएफ से 3, डीईओ ऑफिस, शोरियाँ मोहल्ला व भागो अराइयां से एक एक, और सुल्तानपुर लोधी से 3 पॉजिटिव है।  
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3772 पॉजिटिव मरीज है। और अब 338 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3276 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 47 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 158 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  



- आज जिले में दो संक्रमित मरीजो की हुई मौत   
बताने योग्य यह भी है कि रविवार को जिले में दो संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। जिनमे 77 वर्षीय व्यक्ति वासी ढिलवां व 64 वर्षीय वासी प्रेम नगर की निजी अस्पताल जालंधर में इलाज़ दौरान मौत हुई है। 

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ........  





No comments