ब्रेकिंग न्यूज़

देश की बस एक पहचान हिंदू ,हिंदुत्व और हिंदुस्तान --- सूर्यकांत


खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला 

देश की बस एक पहचान हिंदू ,हिंदुत्व और हिंदुस्तान उक्त शब्द भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सूर्यकांत केलकर ने भारत रक्षा मंच जिला स्तरीय विशेष बैठक में कहते हुए हिन्दुओ को मजबूत होने का आह्वाहन किया। उक्त बैठक कार्यक्रम संयोजक राजेश पासी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें विशेष तौर पर उपस्थित हुए सह संगठन मंत्री प्रशांत कोतवाल ने भी उपस्तिथि को उत्साहित किया। वहीँ इस विशेष बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय समिति सदस्य सुजेन आनंद ने निभाते हुए हिंदू और हिंदू राष्ट्र को मजबूत करने के लिए सभी हिंदुओं को मुखर और प्रखर होने के लिए उत्साहित किया। 

सूर्यकांत केलकर ने कहा कि हिंदू धर्म केवल धर्म ही नहीं है। यह एक जीवन शैली है। जीवन पद्धति है। भारत में रह रहे सभी लोग हिंदू हैं सबको हिंदू धर्म स्वीकार कर मजबूती का अहसास करना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय समाज को अपने अस्तित्व की रक्षा के प्रति जागरूक एवं संघर्षशील होना चाहिए। समाजिक संवेदना युक्त करना तथा आत्मविश्वास युक्त मुखी एवं भारतीयता का आग्रही बनना भारत रक्षा मंच का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने जनसँख्या कंट्रोल कानून को भी लागु करने के लिए मांग की है। 

बैठक के मंच का संचालन करते हुए राजेश पासी ने कहा कि हिन्दुओ का मनोबल मजबूत होगा तो हिंदुस्तान  खुद-बखुद मजबूत होगा। आज जरूरत है हिंदुओं को एकजुट होने की। इस बैठक में सुभाष मकरंदी, अशोक गुप्ता, नरेश पंडित, राकेश चोपड़ा, पुरुषोत्तम पासी, यञदत्त ऐरी, यश महाजन, उमेश शारदा, मनु धीर, पवन धीर, निर्मल सिंह, श्यामसुन्दर अग्रवाल, चंद्र शेखर, जगदीश शर्मा, आकाश कालिया, एडवोकेट पियूष मनचंदा, भरत महाजन, अशोक माहला, अश्वनी तुली, चेतन सूरी, यादविंदर पासी, दिनेश आनद, नितिन शर्मा,  सुरेश कालिया, अशोक धीर व अनिल सेठ मौजूद थे।  





No comments