कोरोना से राहत .... जिले में आज कोरोना से कोई मौत नहीं, 15 नए मरीज, रिकवरी रेट भी बढ़ा 90.51 %
- पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 90.51 % पर, 3491 मरीज ठीक हुए, डेथ रेट 4.22
- 6 अमृतसर लेब, 4 एंटीजन और 5 अन्य लेब से पॉजिटिव, 414 नेगेटिव
- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में कई माह से कोरोना संकट के दौरान कपूरथला जिले में कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब कुछ दिनों से हल्की राहत दिख रही है। शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 15 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 14 पॉजिटिव आये थे। आज जिले में किसी संदिघ्ध की मौत नहीं हुई है। वहीँ राहत की बात यह भी है कि जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हुआ है। वहीँ डेथ रेट भी अब 4.22 पर आ गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट्स में 6 अमृतसर लेब, 4 एंटीजन और 5 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट व कुछ को नियमो के आधार पर होम आइसोलेट किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3857 पॉजिटिव मरीज है। और अब 203 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3491 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 32 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 163 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
- आज जिले में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।
बताने योग्य यह भी है कि शुक्रवार को जिले में संकर्मित मरीज की मौत के मामले में राहत रही है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ........













No comments