देह व्यापार ..... किराये के मकान में लड़कियां बुलवाकर चल रहा था देह व्यापार धंधा, 3 युवतियां और 5 युवक काबू
- बल्लभगढ़ की नवलू कॉलोनी के एक मकान में पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेज की छापेमारी
खबरनामा इंडिया ( हरभजन सिंह ), फरीदाबाद
हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद में किराये की माकन में चल रहे देहव्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि किराये के मकान में बाहर से लड़कियां बुलवाकर देहव्यापार होता था और आसपास के लोग शिकायत करते हुए भी डरते थे। पुलिस ने छापेमारी कर 8 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें 3 युवतियां भी हैं।
जानकारी अनुसार बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने नवलू कॉलोनी के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर मौके से तीन युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां एक फर्जी ग्राहक को भेजा था। इसके बाद गिरफ्तार किए गए 5 पुरुष आरोपियों में कपिल, राहुल, अजय, विजय और भोलू शामिल हैं। थाना प्रभारी सुदीप कुमार के अनुसार इस सेक्स रैकेट का मुख्य आरोपी कपिल है। उसने भोलू से मकान किराये पर लिया था। और वह यहां लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाता था। इसके चलते आसपास के लोग भी परेशान थे।










No comments