ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या ..... शौर्य चक्र विजेता की गोली मारकर हत्या

- परिवार को आंतकी हमले का संदेह, पुलिस जाँच में जुटी 

- एक वर्ष पहले भी शौर्य चक्र विजेता कामरेड पर हुआ था हमला 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। तरनतारन, पंजाब 


पंजाब के तरनतारन में भिखीविंड क्षेत्र वासी शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह की आज शुक्रवार सुबह उनके घर पर गोली मारकर हत्‍या करने की खबर है। बता दे कि कामरेड बलविंदर सिंह ने पंजाब में आतंकवाद के दौर में आतंकियों का बड़ी बहादुरी से मुकाबला किया था। उनके जीवन पर आधारित कई टेली फिल्में भी बन चुकी है। वहीँ घटना के बाद परिवार को शक है कि उक्त वारदात आतंकी हमला हो सकता है।

जानकारी अनुसार कामरेड बलविंदर सिंह लगभग सात बजे घर में ही थे। इसी दौरान कुछ हथियारबंद अज्ञात लोग घर में आए और अचानक कामरेड बलविंदर सिंह पर गोलियों चलानी शुरू कर दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह हमला आतंकी था या किसी अन्‍य का इसमें हाथ था। बताने योग्य है कि कामरेड की सुरक्षा कुछ समय पहले ही वापस ले ली गई थी। जिसका कामरेड बलविंदर सिंह ने विरोध भी किया था।

- परिवार को आंतकी हमले का संदेह  

मृतक कामरेड बलविंदर सिंह के भाई रंजीत सिंह ने संदेह जताते हुए बताया कि यह हमला आतंकी हो सकता है। उन्होंने कहा कि कामरेड बलविंदर सिंह अपने घर के नजदीक एक स्कूल भी चलाते थे। करीब एक साल पहले भी उन पर अज्ञात लोगों ने हमला भी किया था। घटना की जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस टीम आधा घंटा देर से पहुंची हालांकि घटना स्थल के नजदीक ही पुलिस थाना भिखीविंड है। पुलिस टीम के कुछ देर बाद में मौके पर डीएसपी राजबीर सिंह भी पहुंचे गए।  



No comments