डकैती हुई नाकाम ....... मुथूथ फाइनांस में लूट की नियत में घुसे 6 हथियारबंद लुटेरों पर भारी पड़े लोग, 3 काबू 3 हुए फरार
- लुधियाना में दुगरी रोड पर मुथूथ के ऑफिस में घुसकर लुटेरे 30 किलो सोना बैगों में भर भागने लगे तो लोगो ने किया मुकाबला
- लुटेरों ने चलाई 10 गोलियां, तीन लोग हुए घायल, पुलिस कर रही पुछताछ
मिली जानकारी के अनुसार दुगरी रोड पर स्थित मुथूट फाइनांस कंपनी के ऑफिस में शुक्रवार को अभी कर्मचारी दफ्तर पहुंचे ही थे और कुछ ग्राहक भी आ चुके थे। लगभग 11 बजे दफ्तर में अचानक 6 हथियारबंद लोग घुस गए। पहले पहल लोगो को कुछ समझे नहीं आय। लेकिन जब उन्होंने लूट करनी चाही तो कर्मचारियों और लोगों ने विरोध शुरू किया तो उन्होंने हथियार लहराते हुए धमकाया तो स्टाफ और बाकी लोग सहम गए। और लुटेरे आराम से पैसे एवं गहने बैग में भरने लगे।
बताया जा रहा है उन्होंने बैग में लगभग तीस किलो सोना भर लिया। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों व लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तीन बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। फिर भी लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और तीन बदमाशों को दबोच लिया। साथियों को गिरफ्त में देख उनके तीन अन्य साथी बिना बैग लिए मौके से फरार हो गए। भागते हुए बाइक से बदमाश गिरते ही लोगो ने दबोचकर पिटाई शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस स्टाफ के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही मुथूट फाइनांस और आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। वहीं, पकड़े गए तीन बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। और उनसे पूछताछ जारी है।












No comments