ब्रेकिंग न्यूज़

लॉकडाउन में हुई शादी, अनलॉक में 'गायब' हुई दुल्हन, पति ने दी शिकायत

- लॉकडाउन में शादी के करीब छह माह बाद जेवर और नकदी लेकर दुल्हन हुई गायब 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। आगरा 


उत्तर प्रदेश के आगरा के पास स्थित मैनपुरी से लॉकडाउन में शादी करके घर आई दुल्हन अनलॉक में अचानक गायब हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि दुल्हन शादी के करीब छह महीने बाद घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई है। जिसकी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो उसके पति ने संबंधित थाना में शिकायत देकर कारवाही की मांग की है। 

बता दें कि मैनपुरी के थाना एलाऊ की इलाबांस चौकी क्षेत्र के गांव वासी एक युवक की छह महीने पहले मई में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सभी चीजें सामान्य चलती रही। लेकिन लगभग माह बाद जब वह विदा हुई तो दुल्हन ने वापस आने में आनाकानी करने लगी। हालांकि, लोगों के समझाने पर दुल्हन वापस ससुराल आ गई। परन्तु मंगलवार को सुबह जब युवक पत्नी के साथ रिश्तेदारो के घर लौट रहा था। तो इसी दौरान ईशन नदी पुल पर एलाऊ की तरफ जाने वाली बस में सामान रखने लगा। तो इसी दौरान उसकी पत्नी गायब हो गई। 



No comments