बैंक डकैती ..... 4 नकाबपोश लुटेरों ने गनमैन की हत्या कर सवा छह लाख रुपए की लूट
- आदमपुर के गांव कालड़ा में दोपहर बाद मुंह ढके 4 बदमाशों घुसे, गार्ड सुरिंदर सिंह ने किया मुकाबला
खबरनामा इंडिया ( विशाल ), जालंधर, पंजाब
पंजाब के जालंधर जिले के आदमपुर में वीरवार को 4 नकाबपोश लुटेरों ने यूको बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मुकाबला करते हुए बैंक के गार्ड को भी लुटेरों ने गोली मार कर हत्या कर दी, और सवा 6 लाख रुपए का कैश लूट कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस के अनुसार लुटेरे करंसी का ट्रंक और गनमैन की बंदूक भी साथ ले गए है। फ़िलहाल पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले कर जाँच शुरू कर दी है।
आदमपुर के गांव कालड़ा के यूको बैंक के ब्रांच मैनेजर संजय चोपड़ा के अनुसार दोपहर लगभग डेढ़ बजे चार नकाबपोश युवक बैंक में दाखिल हुए। दो मैनजर के पास आ गए तो दो कैश काउंटर की तरफ चले गए। बैंक में सिक्युरिटी गार्ड के तौर पर तैनात सुरिंदर सिंह उक्त युवकों के पास गया और उनसे हाथापाई हो गई। लुटेरों ने गनमेन को दो गोलियां मार दी और इसके बाद कैशियर से छह लाख 20 हजार ट्रंक सहित लेकर फरार हो गए।
बताया यह भी गया है कि बैंक के गार्ड सुरिंदर सिंह ने लुटेरों का बहादुरी से मुकाबला किया। काफी देर तक हाथापाई होने के बाद लुटेरों ने एक गोली उसके पैर में मारी। इसके बाद भी जब गार्ड जूझता रहा तो उन्होंने उसके सिर में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर आदमपुर थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा व डीएसपी हरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लकेर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियो ने बताया कि लुटेरे नोटों का ट्रंक और गनमैन की बंदूक भी साथ ले गए। प्रारम्भिक जांच में ज्ञात कि बैंक में वारदात करने वाले नकाबपोश लुटेरे मोटरसाइकल और एक्टिवा पर आए थे और उनके पास हथियार भी थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से स्कूटी व मोटरसाइकल के नंबर निकलवाने में जुट गई है। वहीँ दूसरी तरफ क्षेत्र के सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है। और जालंधर से लगते जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।










No comments