ब्रेकिंग न्यूज़

भ्रष्टाचार ..... 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथाें पटवारी काबू

- इंतकाल के नाम पर 15 हज़ार लेने के बाद, फर्द देने के लिए भी मांगे थे 5 हज़ार 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब 


पंजाब के जालंधर विजीलेंस रेंज ने बुधवार को फगवाड़ा में एक पटवारी को फर्द पर नाम चढ़ाने के एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथाें काबू कर लिया है। आरोपी पटवारी के खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज भी कर लिया गया है। 

विजीलेंस विभाग जालंधर रेंज के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लाें ने बताया कि रवि कुमार पुत्र पाल राम वासी गांव गंडवां द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि वह खेतीबाड़ी के साथ साथ पशुओ का व्यापार भी करता है। 19 फरवरी 2020 काे रकबा 6 कनाल 2.98 मरले जमीन मनजीत काैर पत्नी स्व. महिंदर सिंह वासी गंडवां फगवाड़ा से गांव सपराेड़ स्थित 6 लाख 20 हजार रुपए में खरीदी थी। इस जमीन की रजिस्ट्री 19 फरवरी 2020 काे फगवाड़ा तहसील कार्यालय में करवाइ गई थी। लेकिन रजिस्ट्री का इंतकाल करवाने के लिए सपराेड़ के पटवारी मेजर सिंह जब मिले तो उन्होंने जमीन का इंतकाल करने के बदले में 20 हजार रुपए की मांग की। जिसके बाद उसे 15 हजार दे दिए गए। तो पटवारी ने जमीन का इंतकाल दर्ज कर दिया। शिकायतकर्ता ने जब जमीन की फर्द मांगी ताे मेजर सिंह पटवारी ने उससे 5 हजार रुपए की और मांग की। 

एसएसपी ढिल्लो ने बताया कि शिकायत के आधार पर बुधवार को इंस्पेक्टर विजीलेंस पवन कुमार, SI गुरिंदर सिंह, एएसआई कुलवंत सिंह,कुलविंदर सिंह, मलकीयत सिंह, दविंदर सिंह, सिपाही निरवैर सिंह, रविंदर सिंह, हरप्रीत काैर, संजीव कुमार समेत एक टीम गठित की गई। और गवाह के ताैर पर खेतीबाड़ी अफसर बलकार सिंह और खेतीबाड़ी विस्तार अफसर गुरजीत सिंह काे साथ लेकर ट्रैप लगाया। शिकायत कर्ता रवि कुमार ने जब पटवार खाना पहुँच कर जब पटवारी मेजर सिंह काे 5 हजार रुपए दिए ताे तुरंत विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथाें काबू कर लिया।  टीम ने उससे रिश्वत के 5 हजार रुपए भी बरामद कर लिए है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 


No comments