ब्रेकिंग न्यूज़

????? .... "शहरी विकास" दायरे में आते एक सरकारी दफ्तर में चल रहा गोरखधंधा

- छुटभैय्या नेता अधिकारियों पर बनाते है दबाव, मिलीभगत से लूट रही जनता   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला 


कपूरथला जिले में "शहरी विकास" के दायरे में आते एक सरकारी दफ्तर में कुछ छूटभैय्या नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से शहर के रसूखदार लोगो को कथित तौर पर लूटने का क्रम जारी है। सूत्रों की माने तो इस गोरखधंधे में शहर के रसूखदार व्यक्तियों को निशाना बनाते हुए वर्षो पुरानी उनकी फाइल को जानबूझकर खोला जाता हैऔर उनमे मीनमेख निकाल दी जाती है। दफ्तर के बार बार चककर लगाने के बाद जब उक्त परेशान हो जाता है तब उससे "सेवा शुल्क" वसूल कर उस फाइल को पुनः दबा दिया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वसूले गए सेवा शुल्क को तीन हिस्सों में बांटा जाता है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त सरकारी दफ्तर में कुछ नेताओ ने अधिकारिओ के कार्य और दिमाग पर कब्ज़ा जमा रखा है और हर कार्य में दखलंदाजी उनका व्यवहार बन गया है। इस बाहरी दखलंदाजी से उक्त दफ्तर के कर्मी भी परेशान है। लेकिन खुलकर नहीं बोल रहे है। अधिकारियो के दिमाग और कार्य पर कब्ज़ा किये उक्त नेताओ द्वारा शहर के सरमायदारों की सूचना दी जाती है। और उन्हें टारगेट बनाते उनकी वर्षो पुरानी फाइलों को जानबूझ कर खोलकर कुछ न कुछ कमी दिखाते हुए दफ्तर बुलाया जाता है। सूत्र यह भी बताते है कि दो तीन चककर में उससे दस्तावेज मंगवाए जाते है। और फिर उसको कार्यवाही का डंडा दिखाकर कथित "सेवा शुल्क" के नाम पर मोटा आर्थिक लाभ वसूला जाता है। ऐसा एक दो के साथ नहीं बल्कि कइयों के साथ कुछ ही माह में हो चुका है। 
हालाँकि सरकारी दफ्तरों में परेशान होने की बजाये लोग सेवा शुल्क देकर राहत पाने को तवज्जो देते है या समझो की विवश होते है। इस मामले को लेकर में कुछ पीड़ित लोग सियासी आका की शरण में भी जा चुके है। लेकिन इस कथित वसूली को लेकर आका के सामने खुलकर बताने से सभी बच रहे है। 
सूत्रों की माने तो उक्त नेता आने वाले चुनावो में भाग लेकर उच्च ओहदे के ख्वाब भी देख रहा है। 

No comments