ब्रेकिंग न्यूज़

फ़ूड कम्पनी के कर्मी ने की आत्महत्या, परिजनों ने मेनेजर पर झूठा केस दर्ज कराने का लगाया आरोप

खबरनामा इंडिया ( कुलदीप ), होशियारपुर, पंजाब 

पंजाब के होशियारपुर में मंगलवार को एक फ़ूड कम्पनी के कर्मी द्वारा आत्महत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि वह अपनी कंपनी के मैनेजर से परेशान था। आत्महत्या से पहले कर्मी ने व्हाट्सएप पर अपनी लाइव लोकेशन भी भेजी और आत्महत्या के लिए माफी भी मांगी। दसूहा के नजदीक शक्ति हाउस में नहर से उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने सुचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुँच शव को  लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। तभी वहां पहुंचे परिजनों ने कम्पनी के मैनेजर पर लगाते हुए बताय कि वह झूठे केस दर्ज करवाने के लिए धमकाता था। 

दसूहा में जालंधर रोड वासी 35 वर्षीय मुनीश डडवाल के परिवार के अनुसार वह एक फूड कंपनी में काम करता था। उस पर कंपनी की तरफ से फ्रॉड करने के आरोप लगाए गए थे। उसके खिलाफ कंपनी के मैनेजर ने एक झूठा पर्चा भी दर्ज करवाया था और उससे मारपीट भी की गई। इसी कारण मुनीश मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। मंगलवार को मुनीश ने अपने परिवार को एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा। इसमें उसने अपनी लाइव लोकेशन भेजते हुए आत्महत्या जैसे कदम के लिए परिवार से माफी मांगी।

मृतक मुनीश की पत्नी ने बताया कि इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश की तो दसूहा के नजदीक शक्ति हाउस में नहर से उसका शव बरामद किया। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है, वहीं पुलिस के जांच अधिकारी का कहना है कि मृतक के परिवार के लोगों के बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी पाया गया। 


No comments