पंजाब बंद को मिला पूर्ण समर्थन, मेडिकल स्टोर भी रहे बंद
- विभिन्न संगठनों द्वारा पंजाब बंद की कॉल के दौरान बाजार रहे बंद, आवाजाही निरंतर चलती रही
- सब्जी की दुकाने और शराब के ठेके भी रहे बंद
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
यूपी के हाथरस में दलित बेटी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और मौत से रोष में आए दलित समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा 10 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान किया गया था। जिसको लेकर आज कपूरथला जिले में पूर्ण समर्थन मिल रहा है। इस बंद के दौरान जहां सभी बाजार बंद रहे, वही मेडिकल स्टोरी भी बंद रहे। और जरुरी दवाओं के लिए लोगों को भटकना पड़ा। जबकि यातायात और आवाजाही में कोई खास रुकावट नहीं आई। बंद के दौरान शहर में सब्जी की दुकाने और शराब के ठेके भी बंद रहे है।
बता दें कि यूपी के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसकी मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर पूरे देश में दलित समाज के लोग उस बेटी के कातिलों को फांसी की सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में 10 अक्टूबर को पंजाब बंद की घोषणा की गई थी। जिसको लेकर कपूरथला में बंद से एक दिन पहले दलित समाज के विभिन्न संगठनों के नेताओं ने बाजारों में चक्कर लगाकर दुकानदारों अपनी दुकानें बंद रखने का आग्रह करते हुए इस संघर्ष में सहयोग देने का कहा था।
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर भाजपा व आप के एससी सेल ने संयुक्त तौर पर पंजाब सरकार के खिलाफ 3 घंटे का चक्का जाम करने का भी एलान किया था। दोनों संगठनों की बंद की कॉल को लेकर शहर में पूर्ण समर्थन मिलता दिख रहा है। वही सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस ने लगभग 300 पुलिस कर्मी जिले की सुरक्षा में तैनात किए हुए हैं।











No comments