ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना से हल्की राहत .... आदर्श नगर से एक महिला सहित 14 नए मरीज, 2 की मौत, रिकवरी रेट 89.77 %

- पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 89.77 % पर, 3451 मरीज ठीक हुए, डेथ रेट 4.24    

- मोहब्बत नगर, आदर्श नगर, प्रकाश एवेन्यू से एक एक पॉजिटिव

- 8 अमृतसर से, 3 एंटीजन और 3 अन्य लेब से पॉजिटिव, 490 नेगेटिव 

- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब  

पंजाब में कई माह से कोरोना संकट के दौरान कपूरथला जिले में कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब कुछ दिनों से हल्की राहत दिख रही है। वीरवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 14 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 31 पॉजिटिव आये थे। आज जिले में 2 संदिघ्ध मरीजो की मौत हुई है। वहीँ राहत की बात यह भी है कि जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हुआ है। वहीँ डेथ रेट भी अब 4.24 पर आ गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट्स में 8 अमृतसर से, 3 एंटीजन और 3 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट व कुछ को नियमो के आधार पर होम आइसोलेट किया जा रहा है। 



स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार वीरवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोहब्बत नगर, आदर्श नगर, सिविल अस्पताल व डीसी चौंक से एक एक और फगवाड़ा से एक पॉजिटिव है।  
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3844 पॉजिटिव मरीज है। और अब 230 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3451 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 16 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 163 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  


- आज जिले में 2 संक्रमित मरीजो की हुई मौत   
बताने योग्य यह भी है कि वीरवार को जिले में 2 संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। 75 वर्षीय महिला वासी बस्सी की निजी अस्पताल जालंधर में और 47 वर्षीय व्यक्ति वासी मुस्ताबाद की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज़ दौरान मौत हुई है। 

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ........  




No comments