ब्रेकिंग न्यूज़

दर्दनाक ..... पति पत्नी ने दो बच्चों सहित केरोसिन डालकर किया आत्मदाह, सभी की मौत

- उक्त परिवार राजस्थान से करीब 10 वर्ष पहले फरीदकोट में आकर बस बस गया था, आर्थिक तंगी  हो सकती है वजह 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। फरीदकोट, पंजाब 

पंजाब के फरीदकोट में शनिवार को पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों सहित केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की खबर है। इस दर्दनाक मौत में 15 साल की एक बेटी और 10 साल का एक बेटा था। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फ़िलहाल इसकी वजह परिवार की आर्थिक तंगी माना जा रहा है। वैसे पुलिस ने नोट के बारे में कुछ नहीं बताया है। मृतक दंपति राजस्थान के सीकर वासी है और ईंट-भट्‌ठे पर कार्य करते थे।

जानकारी अनुसार मृतकों में राजस्थान के जिला सीकर वासी धर्मपाल उसकी पत्नी सीमा, 15 साल की बेटी मोनिका और 10 साल के बेटे हितेश है। वह पिछले करीब 10 साल से पंजाब के फरीदकोट के गांव कलेर में रह रहा था। धर्मपाल एक ईंट भट्‌ठे पर मुंशीगीरी करता था। शनिवार को अचानक पुरे परिवार ने खुद पर कैरोसिन डालकर आग लगा ली।

सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में इस सामूहिक आत्महत्या का कारण कोरोना लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी को माना जा रहा है। वहीं गांव वासिओ ने बताया है कि जब उन्होंने सुबह उनके घर से धुआं बाहर निकलते देखा और गांव वालों के आवाज लगाने पर उसने कोई उत्तर नहीं दिया तो गांव वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो सारा परिवार आग से झुलस चुका था। 

No comments