ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना से हल्की राहत .... आरसीएफ से 2 सहित 28 नए मरीज, एक की मौत, रिकवरी रेट 87.98 %

- पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर, पहुंचा 87.98 % पर, 3332 मरीज ठीक हुए, डेथ रेट 4.19  

- एक महिला सहित आरसीएफ से 2 व सुल्तानपुर लोधी से 4 पॉजिटिव

- 6 अमृतसर लैब, 13 एंटीजन और 9 अन्य लेब से पॉजिटिव, 744 नेगेटिव 

- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब में कई माह से कोरोना संकट के दौरान कपूरथला जिले में कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब कुछ दिनों से हल्की राहत दिख रही है। सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट्स में 28 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 19 पॉजिटिव आये थे। आज जिले में एक संदिघ्ध मरीज की मौत हुई है। वहीँ राहत की बात यह भी है कि जिले का रिकवरी रेट पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर हुआ है। वहीँ डेथ रेट भी अब 4.19 पर आ गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट्स में 6 अमृतसर, 13 एंटीजन और 9 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट व कुछ को नियमो के आधार पर होम आइसोलेट किया जा रहा है। 



स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरसीएफ से 2,  मोहब्बत नगर, लाहोरी गेट व जवाला पुर से एक एक, सुल्तानपुर लोधी से 4 और फगवाड़ा से 3 पॉजिटिव है।  
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3787 पॉजिटिव मरीज है। और अब 296 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 3332 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 26 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 159 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  



- आज जिले में एक संक्रमित मरीज की हुई मौत   
बताने योग्य यह भी है कि सोमवार को जिले में एक संकर्मित मरीज की मौत हुई है। 65 वर्षीय वासी गुरु नानक नगर की निजी अस्पताल जालंधर में इलाज़ दौरान मौत हुई है। 

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ........  








No comments