ब्रेकिंग न्यूज़

ब्राहमण सभा ने राजस्थान के मन्दिर के पुजारी बाबू लाल को दी श्रंद्धांजलि

- दोषियों को कठोर सजा के साथ साथ, पीडित परिवार को 50 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला 

श्री ब्राहमण सभा (रजि:) कपूरथला की जरूरी वर्चुअल मीटिंग डा रणवीर कौशल प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें कनौली (राजस्थान) के मन्दिर के पुजारी स्वर्गीय बाबू लाल को भू माफिया द्वारा पैट्रोल डाल कर जिन्दा जला देने की घटना पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिन्ट मौन का रख श्रंद्धांजलि दी गई। 

इस वर्चुअल मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि राजस्थान सरकार दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाए और जो दोषी अभी तक फरार हैं उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। सभा के सदस्यों ने मांग की है कि पीडित परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाये और एक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और उनकी सुरक्षा का पुखता प्रबन्ध किया जाए। मीटिंग में राकेश, जगदीश शर्मा, भनोट, प्रदीप शर्मा, सुखदेव कालिया, मदन लाल शर्मा, शिव कालिया, राकेश शर्मा, जोगिन्दर पाल गौतम, सुरेश भनोट, केके शर्मा, राकेश शर्मा पुडा, शाम सुन्दर शर्मा, महिन्द्र शर्मा, पवन कालिया, एडवोकेट मंगत राम कालिया, एडवोकेट ओम दत्त शर्मा, सुरेश शर्मा, चन्द्र शेखर जोशी, रामकुमार जोशी ने भाग लिया। 

No comments