सावधान !!!!! ... कोरोना पॉजिटिव के SMS से सरकार और विभाग संदेह के घेरे में..... ????
- कोरोना से दहशतज़दा क्यों है प्रदेश की जनता ..? रात आया पॉजिटिव होने का SMS, अगले दिन दोपहर को आया नेगेटिव
- होम कुऑरटीन के सभी दस्तावेज भी भरे गये तो संदेश आ गया की आप की रिपोर्ट नेगेटिव है
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
प्रदेश में कोरोना संक्रमण से जहां सरकार जनता को जागरूक करने में लगी हुई है। वही स्वास्थ्य विभाग की कुछ खामियों के कारण भी कोरोना के प्रति जनता में दहशत बढ़ रही है। और विभन्न तरह के अफवाहों से भरे वायरल हो रहे मेसेज सत्य प्रतीत होने लगते है। ऐसा ही एक मामला कपूरथला में देखने को मिला जिसमें एक बैंक कर्मी द्वारा कोई भी कोरोना के लक्षण ना होने के बाद भी सरकार की जागरूकता को देखते हुए कोरोना टेस्ट का सैंपल दिया गया लेकिन उसके बाद जब रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग की गतिविधिया संदेह के घेरे में कड़ी नज़र आने लगी।
जानकारी अनुसार कपूरथला वासी एक बैंक कर्मी द्वारा बीते दिनों कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया गया। जिसकी रिपोर्ट देर रात 10 बजकर 52 मिनट पर उक्त व्यक्ति के मोबाइल पर आई। जिसमे SRF ID 303500036028 के पॉजिटिव होने की सुचना देते हुए उसे घबराने की बजाये एहतियात बरतने के लिए भी जागरूक किया गया।
पंजाब गवर्नमेंट द्वारा भेजा गए एसएमएस से उक्त कर्मी का चिंताग्रस्त होना स्वाभाविक था। लेकिन उसने हौसला रखते हुए अपने होम क्वारंटाइन होने के लिए दस्तावेज भी तैयार करवा लिए लेकिन अगले दिन दोपहर को फिर पंजाब गवर्नमेंट की तरफ एक SMS आया। जिसमे वही आईडी नंबर का विवरण देते हुए लिखा था कि " एंट्री BY मिस्टेक आपकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव है " इन हालतो में उक्त कर्मी पर क्या गुजरी होगी यह आप खुद ही अंदाज़ा गए ले। उक्त कर्मी ने खबरनामा इंडिया को बताया कि इस दौरान उसने अपने होम कुऑरटीन होने के लिए दस्तावेज भी तैयार करवा लये थे। लेकिन जब रिपोर्ट नेगेटिव आई तो उसने कुछ राहत महसूस की।
बुद्धिजीविओ का मानना है कि स्वास्थ्य विभाग की ऐसी गतिविधिया जान बूझकर जनता में दहशत का माहौल पैदा कर रही है। और साथ ही स्वास्थ्य विभाग की कारवाही को संदेह के घेरे में खड़ा कर रही है।
इस बाबत कपूरथला की सिविल सर्जन डॉ जसमीत कौर से बात करनी चाही तो वह वीसी में व्यस्त होने के कारण बात नहीं कर सकी। उधर डीसी कपूरथला ने भी फ़ोन नहीं पिक किया।












No comments