ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ..... आपसी विवाद में गोलियां चली, एक गंभीर घायल

- घायल के परिजन बोले --- भतीजे के घर गए मिलने तो वहां पडोसिओ ने किया हमला, पुलिस जाँच में जुटी 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला 


कपूरथला के गांव भण्डाल बेट में रविवार दोपहर आपसी विवाद के चलते दो गुटों में झगड़ा हुआ जिसमे फायरिंग के साथ साथ तेजधार हथियारों से हमला भी किया गया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिस को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ ढिलवां थाने के इंचार्ज एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके से चार खाली रोंद भी मिले हैं। जानकारी यह भी है कि दूसरे गुट का एक व्यक्ति भी गंभीर घायल है।

सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन घायल सुरती पुत्र गूंगा वासी कपूरथला के पास बैठे उनकी परिवारिक सदस्य उषा ने बताया कि आज सुरती अपने भतीजे के पास भंडाल बेट में मिलने गया था। जहां उसके भतीजे की पड़ोसियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया और दूसरे गट ले लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया और गोलियां भी चलाई। 

दूसरी तरफ इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि घायल सुरती के सिर तथा हाथ पर तेजधार हथियारों के घाव है। और टांग पर दो जगह गोलियां के जख्म है। एक्स-रे के बाद मालूम होगा की गोलियां अंदर है तो उसका ऑपरेशन किया जाएगा।

घटनास्थल पर पहुंचे ढिलवां थाने के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह घटना की जांच में जुटे हुए हैं। तथा घटनास्थल से उन्हें 4 खाली रौंद भी मिले हैं।



No comments