कोरोना का कहर ..... दोपहर तक 3 की मौत, 63 नए संकर्मित
खबरनामा इंडिया (विशाल), जालंधर
प्रदेश के कोरोना महामारी के बढ़ते क्रम में जालंधर में भी कोरोना का कहर लगातार जारी है। रविवार को दोपहर तक 63 लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। और कोरोना से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ इन आंकड़ों से जिले में मरीजों की संख्या 7600 पार हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 200 से ऊपर पहुंच गई है। इस दौरान पंजाब सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए ही राहत देते हुए नया आदेश जारी किया हुआ है।
जिसमे सरकार ने बताया कि कोरोना संकर्मित होने वाले लोग होम आइसोलेशन में रहेंगे। इनके घर के बाहर कोई पोस्टर या स्टीकर भी नहीं चिपकाया जाएगा। और साथ ही भोजन के पैकेट सरकार की तरफ से मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकार ने विभाग व जनता से अपील की है कि कोरोना मरीजों की नाम को सार्वजनिक न करें।













No comments