ब्रेकिंग न्यूज़

NRI के बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला शव, हत्या की आशंका

- घटनास्थल के नजदीक के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, एक संदिग्ध नजर आया 

खबरनामा इंडिया (विशाल) जालंधर

पंजाब के जालंधर कैंट में एक एनआरआई के घर की छत पर उसके बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान शव मिला है। मौके के हालात को देखते हुए हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ACP जालंधर कैंट मेजर सिंह के अनुसार एक सीसीटीवी की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है।

जानकारी के अनुसार फ्रांस में रहने वाले NRI देवेंद्र सिंह का बेटा अमनप्रीत जालंधर कैंट के लालकुर्ती क्षेत्र में आपने मां, बहन व चाची के साथ रहता था। सोमवार शाम घर की छत पर उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला।घटना की सूचना मिलने के बाद एसीपी जालंधर कैंट मेजर सिंह तथा थाना कैंट के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में किसी लोहे की रॉड से मृतक के सिर पर वार किया प्रतीत होता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमन की चाची जसप्रीत सोमवार दोपहर किसी कार्य से बाजार गई हुई थी। और उसकी मां तथा बहन हिमाचल प्रदेश गई हुई थी। इसी दौरान शाम को अमन का एक दोस्त जब उसको बुलाने आया तो घर की छत पर उसका शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई। जांच टीम ने यह भी बताया है कि घर के नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे में एक संदेश व्यक्ति नजर आया है। जिसकी जांच की जा रही है। 


No comments