ब्रेकिंग न्यूज़

गठबंधन तोड़ने के बाद एक्शन में आए सुखबीर ..... भाजपा के पांच पार्षद शिअद में शामिल

खबरनामा इंडिया, (माझा इंचार्ज)। गुरदासपुर, पंजाब 

शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन तोड़ने के बाद भाजपा को जमीनी स्तर पर झटके देने शुरू कर दिए हैं। जिस कड़ी के तहत गुरदासपुर में सोमवार को सुखबीर ने अपना एक्शन का आगाज़ किया है। और सुखबीर की बातों से प्रभावित होकर गुरदासपुर के 5 भाजपा पार्षदो ने शिअद का दामन थाम लिया है।

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र द्वारा कृषि बिलों के विरोध में प्रदेश के किसानों का साथ देते हुए 22 साल पुराने गठबंधन के रिश्ते को तोड़ते हुए भाजपा का साथ छोड़ दिया। जिसके बाद सुखबीर ने राजनीतिक मैदान में खुलकर सामने आते हुए भाजपा को जमीनी स्तर पर झटके देने शुरू भी कर दिए हैं। सोमवार को गुरदासपुर में एक रैली में सुखबीर की मौजूदगी में भाजपा के 5 पार्षदों ने भाजपा छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थामा है। रैली के दौरान पांचो पार्षदों ने एकजुटता से सुखबीर बादल का हाथ थाम कर उन्हें विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा कार्य करेंगे। भाजपा का साथ छोड़कर शेर के साथ आए इन 5 पार्षदों में जगजीत सिंह बैंस जसवीर कौर भैंस रामलाल जसवंत सिंह जैसा और मनोज कुमार शामिल है।


No comments