ब्रेकिंग न्यूज़

Health Benefits .... विटामिन सी से भरपूर यह फल कई रोगों से दिलाता है मुक्ति, इम्युनिटी भी बढ़ाता है

 ब्लड प्रेशर को ठीक करने के साथ ही चेहरे की झुर्रियों को कम कर त्वचा को चमकदार बनाता  

 खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली 

जानकारों के अनुसार करौंदा फल को कई गुणों से युक्‍त व एंटीबॉयटिक का अच्‍छा स्रोत माना जाता हैं। और साथ ही इसमें आयोडीन की भरपूर मात्रा भी होती है। अपनी नियमित आयोडीन की जरूरत को पूरी करने के लिए इसके ताजे फलों का सेवन करना लाभदायक होता हैं। कोरोंदे का जूस भी पीना फायदेमंद है। वहीँ चटनी, अचार और मुरब्बे के रूप में प्रयोग होने वाला करौंदा स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी अच्छा होता है। विटामिन सी से भरपूर इस फल का सेवन कई रोगों से छुटकारा दिलाता है।

ओषिधि शास्त्र से जुड़े सूत्रों की माने तो करौंदे में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके जूस में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए यह सभी के लिए फायदेमंद है। करौंदे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा होने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। जो अन्य फलों तथा सब्जियों की तुलना में कहीं अधिक हैं। किसी भी तरह से करौंदे का नियमित सेवन इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है। करौंदा में विटामिन ई के साथ ही आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक आदि भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। 

करौंदे के रस का प्रतिदिन सेवन करने से काफी हद तक स्तन कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। इसमें कम कैलोरी होने के कारण यह वजन घटाने में भी सहायक है और स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण कर हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। यह ब्लड प्रेशर को ठीक करने के साथ ही चेहरे की झुर्रियों को कम करके त्वचा को चमकदार बनाता है। करौंदा भूख बढ़ाता है, पित्त को शांत करता है। यह अधिक प्यास लगने व दस्त की समस्या से निजात दिलाता है।



No comments