ब्रेकिंग न्यूज़

कैमरा की नज़र से ....... सुप्रीम कोर्ट में वीसी के दौरान फेशियल कराती दिखी महिला वकील

कानून की आंखे बंद है लेकिन कोरोना काल में  केमेरा की आंख खुली रहती है

- ब्यूटीशियन से कहा -- जल्दी करो, केस का नंबर आने वाला है, जज और वकील करीब 5 मिनट तक इस दृश्य को देखते हुए हंसते रहे 
वीसी में पहले भी कई वकीलों की अटपटी हरकतों के अजब किस्से आ चुके है सामने 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो ,नई दिल्ली 


यह हमेशा ही देखा जाता है कि कानून की आंखे बंद होती है लेकिन आजकल कोरोना के दौर अदालतों में वीसी के जरिये होने वाली सुनवाइयों में केमेरा की आंख खुली रहती है। और इसी जरिये कई अजीब किस्से सामने आ जाते है। हल ही में सुप्रीम कोर्ट में वीसी के जरिए हो रही सुनवाई में एक महिला वकील फेशियल करवाती हुई दिखी। जिसको देखा सभी वकील व जज काफी देर तक हस्ते रहे। हालाँकि वकीलों की अटपटी हरकतों के अजब किस्से सामने आ रहे हैं। कभी कोई वकील हुुक्का पीता दिखता है, तो कभी कोई बनियान पहने हुए दिखाई देता है। इसकी क्रम में सोमवार को सुनवाई के दौरान ऐसे किस्से सामने आए है। 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस हेमंत गुप्ता की पीठ जब सुनवाई कर रही थी। तो एक महिला वकील वीसी से जुड़ गई। वह उस समय फेशियल करा रही थी और ब्यूटीशियन को कह रही थी कि ‘जल्दी करो, मेरे केस की सुनवाई का नंबर आने वाला है।’ महिला वकील को यह पता ही नहीं था कि फेशियल कराने से पहले ही वह वीसी से जुड़ चुकी हैं। जज और वकील करीब 5 मिनट तक इस दृश्य को देखते हुए हंसते रहे।

एक वकील ने तंज कस्ते हुए कहा कि अब फेशियल देखना ही बाकी रह गया था। सभी को लगा कि शायद महिला वकील को अपने फोन से कनेक्ट होने की गलती का अहसास होगा। मगर वह इन सब बातों से बेखबर फेशियल करवाने में व्यस्त रही। इसके बाद क्लर्क ने वकील का कनेक्शन डिसकनेक्ट कर दिया और दूसरी सुनवाई शुरू कर दी।




No comments