Energy Boosting Breakfast --- 5 चीजों को नाश्ते में करें शामिल, दिन भर रहेंगे तंदुरुस्त
- नाश्ते में इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजो का सेवन करे
खबरनामा इंडिया, लाइफस्टाइल।
आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और ऊपर से कोरोना महामारी के खौफ में भारतीयों की लाइफ स्टाइल ही बदलकर रख दी है। और इस बदले हुए लाइफ स्टाइल व खराब डाइट की वजह से कई बिमारिओ के घेरे में आते जा रहे है। वहीँ अपनी डाइट में सिर्फ पेट भरने वाली चीजों को ही शामिल किया हुआ है। जिससे हमारा इम्यून सिस्टम कम होता जा रहा है। अगर अपने आपको चुस्त और दुरुस्त रखना हैं तो सबसे पहले अपने नाश्ते में ऐसी चीज़ें शामिल करना होंगी जो हमारा इम्यून सिस्टम बूस्ट करें। जिससे दिन भर एनर्जी भी मिलें। आइए जानते हैं कि हम नाश्ते में ऐसी कौन सी चीज़ें शामिल करें, जिससे हम पूरा दिन एनर्जेटिक रहें।
- शहद
- दालचीनी
शहद और दालचीनी भारतीय घरों में अमूमन मिलने वाली ऐसी चीजें हैं। जो सेहत के कई फायदों से भरी हुई हैं। इनके पेस्ट के नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। इसके साथ ही यह बदलते मौसम से होने वाले वाइरस और खतरनाक बैक्टिरिया से होने वाली बीमारियों से भी बचाता है। वहीं दालचीनी से हीमोग्लोबिन लेवल भी बेहतर होता है।
- आंवला
दूसरी बात नाश्ते में आंवला ले तो ज्यादा बेहतर होगा। आप चाहें तो आंवला को अपने स्वाद के अनुसार मुरब्बा बनाकर सेवन कर सकते हैं। आंवले को सुखा कर, कद्दूकस करके भी आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर आंवला ना केवल इम्यूनिटी बूस्ट करता है बल्कि बालों और स्किन के लिए भी लाभदायक है।
- लहसुन
नाश्ते में लहसुन का इस्तेमाल आपको बीपी और शुगर जैसी बीमारियों से महफूज रखेगा। लहसुन को खाली पेट खा कर आप ब्लड शुगर और बीपी को दिन भर कंट्रोल रख सकते हैं। लहसुन फेफड़ों संबंधित सभी विकारों को दूर करने में मददगार साबित होता है।
- तुलसी के पत्ते
कई बिमारिओ के लिए उपयोगी मानी जाने वाली तुलसी हम सभी के घरों में मौजूद रहती हैं। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी ना सिर्फ इम्यून सिस्टम इंप्रूव करती है, बल्कि आपके ग्लूकोज और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद करेगी। आप तुलसी के पत्तों को एक गिलास पानी में डालकर रात को रख दें। और सुबह उठकर उस पानी का सेवन करें। आपका इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहेगा।










No comments