Corona Breaking .... कपूरथला जिले में आज फिर आये 41 पॉजिटिव, एक की मौत
- एक निगम अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव चाचा की एमरजेंसी वार्ड में हुई मौत
- 17 पॉजिटिव कपूरथला शहर व आसपास, 18 फगवाड़ा और दो आरसीएफ से
- 6 अमृतसर लेब से और 33 एंटीजन और 2 ट्रू नेट से रिपोर्ट पॉजिटिव, 473 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 17 पॉजिटिव कपूरथला शहर व आसपास, 18 फगवाड़ा और दो आरसीएफ से पॉजिटिव है। इसके अलावा बाकि केस सुल्तानपुर लोधी व अन्य तहसील से है।
बताने योग्य यह भी है कि शुक्रवार एक संकर्मित मरीज की मौत भी हुई है। जानकारी अनुसार दोपहर एक 72 वर्षीय बजुर्ग वासी भुलत्थ को इलाज के लिए सिविल अस्पातल के एमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया। तो ड्यूटी डॉक्टर ने उसका कोरोना सेम्पल टेस्ट के लिए भेजा। कुछ देर बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसकी तुरंत मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बजुर्ग कपूरथला निगम के एक अधिकारी के चाचा थे।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। .........
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
















No comments